
अयोध्या वाहन चालकों की हड़ताल की वजह से पेट्रोल समाप्त होने की अफवाह का असर दिखाई दिया। शहर के पेट्रोल पम्पों पर शाम से ही लम्बी कतारें लग गयी। पेट्रोल पम्पों पर अफरातफरी का माहौल देखा गया। कार, मोटरसाईकिल चालक पेट्रोल पम्प संचालकों से बहस करते नजर आए। मंगलवार की शाम 9 बजे तक कुछ पेट्रोल पम्प पर ईधर खत्म हो गया। जिसमें शहर के वजीरगंज स्थित पेट्रोल पम्प शामिल है। यहां पेट्रोल खत्म होने की जानकारी देते हुए ग्राहकों को वापस किया जा रहा था।
वाहन चालकों की हड़ताल का असर मंगलवार को आम जनजीवन पर दिखाई देने लगा। वाहन न चलने की वजह से लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोड़वेज पर हड़ताल का आशिंक असर देखा गया। रोड़वेज के आरएम का कहना है कि सोमवार को 26 बसे विभिन्न रुट पर गयी थी। मंगलवार को 35 बसों का संचालन हुआ है। हड़ताल का रोड़वेज पर आंशिक असर हुआ है। ड्राइवरों को समझाया जा रहा है। जिससे वह काम पर वापस लौट रहे है।
सम्भागीय परिवाहन अधिकारी ऋतु सिंह ने बताया कि वाहनों की एसोशिसन, वाहन स्वामियों के साथ बैठक की गई। जिसमें यह जानकारी मिली कि हड़ताल में कोई भी वाहन स्वामी शामिल नहीं है।
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More
विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More
सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More
उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More
रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More
1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More