डीएम व एसएसपी ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध कर रहे आयोजकों के साथ की बैठक

FB IMG 1576655595647 - डीएम व एसएसपी ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध कर रहे आयोजकों के साथ की बैठक✍नितेश सिंह रूदौली, अयोध्या

  • रुदौली में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में दरगाह शरीफ रुदौली में 20 दिसंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और एसएसपी आशीष तिवारी ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शनकारियों के आयोजकों व् मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक की।
  • बैठक में जिलाधिकारी श्री झा ने नागरिकता (संसोधन)विधेयक के बारे में उपस्थित लोगो को विस्तार से विधिवत जानकारी देते हुए इस बिल कोे ठीक से समझने की सलाह दी।उन्होनें कहा कि हम लोक तंत्र मे रह रहे है और हम गंगा-जमुनी तहजीब के लोग है।उन्होनें लोगो से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या हो,भ्रान्ति हो या किसी भी प्रकार की आशंका हो तो जिला प्रशासन को बतायें। आपकी आशंकाओं को हम दूर करेंगे और यदि अपने स्तर से दूर नहीं कर पाये तो उसे ऊपर तक पहुंचायेंगे।जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने में जिला प्रशासन पूर्ण रूप से आप लोगों के साथ है।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन कार्रवाई करने के लिए कटिबद्ध है।
  • जनपद में धारा 144 लागू है किसी भी स्थान पर पांच व्यक्तियों से अधिक एकत्र होने के लिए रोक लगाई जा चुकी है।
  • जिलाधिकारी ने कहा प्रदर्शन करने वालों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से दिए जाने वाले ज्ञापन को अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क़ानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि रुदौली शांति अमन और भाईचारे के लिए जानी जाती है रुदौली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है।
  • एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि रूदौली गंगा जमुनी तहज़ीब के लिए जानी जाती है। पूर्व में भी रूदौली से शांति व्यवस्था के मामले में एक अच्छा सन्देश गया है।इसलिए क़ानून के दायरे में रहकर अपना मांगपत्र दरगाह शरीफ में ही सौंप दे।इस अवसर पर अधिकारी द्वय ने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों से दूर रहने की अपील की।कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए हम कटिबद्ध है। अशांति पैदा करने वालों के विरुद्ध पुलिस प्रशासनिक कड़ी कार्रवाई करेगी और ऐसे लोगों को चिन्हित भी कराया जा रहा है कहा कि अशांति पैदा करने वालों पर रासुका की कार्रवाई भी की जा सकती है।
  • जिलाधिकारी एसपी की बैठक में प्रदर्शन के आयोजक व् मुस्लिम धर्म गुरुओं में दरगाह शरीफ के सज्जादा नशीन शाह अम्मार अहमद नैयर मियां,पालिका अध्यक्ष जब्बार अली,समाजवादी पार्टी के युजनसभा के प्रदेश सचिव शाह मसूद हयात गजाली,सै0 फ़ारूक़,मौलाना शब्बीर नदवी,आमिर खान,जमाल कुरैशी,मोहम्मद अहमद एडवोकेट,शकील अहमद एड्वोकेट,अर्सलान शेख,नफीस सुल्तान,साजिद अली अकबर,रफीक आदि शामिल रहे।बैठक में उप जिलाधिकारी विपिन सिंह,क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव,कोतवाल विश्वनाथ प्रताप प्रसाद यादव आदि भी मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

8 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

8 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

14 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

17 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago