ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव पर शौचालय का पैसा हड़पने का लगा आरोप

FB IMG 1576728676976 - ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव पर शौचालय का पैसा हड़पने का लगा आरोप✍नितेश सिंह मवई, अयोध्या

  • एक तरफ जहां केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मुहिम पर कार्य कर रही है।वही दूसरी ओर भ्रष्टाचारी विभागीय मिलीभगत से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने मे भी कोई कोर कसर नहीं छोड रहे हैं और सरकार के फरमानों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
  • ताजा मामला विकास खंड मवई अंतर्गत मोहम्मदपुर दाऊदपुर का है जंहा लाभार्थी साहब सरन पुत्र गरीबे ने मंगलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर शौचालय का पैसा नही मिलने का आरोप लगाया है।साहब सरन का आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से लाभार्थी के शौचालय का पैसा ही खा गए।
  • लाभार्थी को तब पता चला जब गांव में शौचालय की जांच आई और लाभार्थी साहब सरन पुत्र गरीबे से पूछा गया कि आपका शौचालय कंहा बना है। इस पर साहब सरन ने कहा साहब हम गरीब मजदूर आदमी है मेरे पास शौचालय बनवाने के लिए पैसे नही है।तब उसको पता चला कि मेरे नाम से शौचालय का पैसा ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम प्रधान की मिलीभगत से निकाल लिया है।
  • उसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत मंगलवार को तहसील दिवस में जाकर की है तथा शौचालय की राशि दिलाये जाने व दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही कि मांग की।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

9 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

9 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

15 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

17 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago