हैदरगजं - अयोध्या

होली खेलकर लौट रहे 4 दोस्तों की मौत, कार ने 2 बाइकों को  घसीटा, लोगों ने गाड़ी में आग लगाई।

होली खेलकर लौट रहे 4 दोस्तों की मौत, कार ने 2 बाइकों को  घसीटा, लोगों ने गाड़ी में आग लगाई।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार XCV ने बाइक सवार 4 युवकों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। करीब 100 मीटर तक लाश को घसीटते ले गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इससे रोड पर भीषण आग लग गई। होली खेलकर घर लौट रहे चार युवकों की हादसे में जान चली गई। चारों दोस्त दो बाइकों पर सवार थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने पीछे से दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। सड़क पर रगड़ने से दोनों बाइकों में आग लग गई। और धू-धू कर जले लगीं। गुस्साए ग्रामीणों ने कार को आग के हवाले कर दिया।

सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। कार ड्राइवर भी घायल हुआ है। ये हादसा हैदरगंज के पाराराम गांव के पास हुआ। एक साथ चार मौतों से उनके गांव में मातम है। हैदरगंज की तरफ से कार चौरे बाजार की तरफ जा रही थी। कार ड्राइवर भास्कर उपाध्याय चला रहा था। रास्ते में रमवाकला अस्पताल के आगे उसने एक साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल चालक पाराराम निवासी अंकित (20) वर्ष घायल हो गए। वहां पर मौजूद होली खेलने आए लोगों ने बाइक से भाग रही कार का पीछा किया। भास्कर उपाध्याय ने घबराहट में दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों बाइक में आग लग गई। मौके पर चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आक्रोश जताया और कार में आग लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, सीओ पियूष पाल, नायब तहसीलदार रामखेलावन के अलावा बीकापुर कोतवाली, तारुन और थाना हैदरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी भास्कर उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। वह हैदरगंज के बैसुपाली का रहने वाला है।

मृतकों में हैदरगंज के पाराराम निवासी राम केवल (50) वर्ष, इंद्रजीत (32) वर्ष, राम सजीवन (42) वर्ष और सुल्तानपुर के कूरेभार निवासी जेठू (38) वर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago