अयोध्या उत्तर प्रदेश

हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, मुख्य चिकित्साधिकारी ने निगरानी के दिए निर्देश।

हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, मुख्य चिकित्साधिकारी ने निगरानी के दिए निर्देश।
अयोध्या।
अयोध्या पिछले एक वर्ष से लगातार सुर्खियों में रहे देवांश हॉस्पिटल के लाइसेंस नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई। इस बीच ताजा मामले में दोषी मिलने के बाद अस्पताल संचालिका ने कार्रवाई होने से पूर्व ही अस्पताल बंद करने को लेकर शपथ-पत्र दे दिया। भविष्य में अन्य नाम से अस्पताल खुलने की संभावनाओं को देखते हुए सीएमओ ने निगरानी के निर्देश दिए हैं।
शहर के देवकाली स्थित देवांश हॉस्पिटल अलग-अलग मामलों में पिछले लगभग एक साल से लगातार सुर्खियों में था। पहले के तो अधिकांश मामलों में उसे क्लीनचिट मिल गई, लेकिन बीकापुर के ससोली निवासी अमित कुमार के ताजा मामले में अस्पताल प्रबंधन दोषी मिला था। जांच में मिला कि अस्पताल में कोई भी सर्जन इंपैनल न होने के बावजूद दूसरे डॉक्टर से ऑपरेशन करा दिया गया था। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल पर कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा तो अस्पताल प्रबंधक बैकफुट पर आ गया और स्वतः ही अस्पताल बंद करने की जानकारी देकर शपथ-पत्र दे दिया।
सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि संचालिका ने स्वयं ही अस्पताल बंद करने का शपथ-पत्र दिया है। इसलिए अस्पताल के लाइसेंस नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई है। भविष्य में भी नए नाम अन्य किसी नाम से लाइसेंस लेने की यदि अस्पताल प्रबंधन कोशिश करता है तो उस पर भी नजर रखी जाएगी।
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago