
अवध विवि के प्रॉक्टोरियल टीम द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।
अयोध्या।
अयोध्या अवध विश्वविद्यालय में शीतकालीन अवकाश के बाद विभिन्न विभागों में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की चहल कदमी बढ़ी। आगंतुक छात्र वाहनों की पार्किंग के उपरांत ही परिसर में प्रवेश कर पायेंगे। परिसर की सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने टी प्वाइंट पर वैरिकेटिंग कर मोटर साइकिल से आने वाले छात्र-छात्राओं की तलाशी कराई गई और उन्हें पार्किंग स्थल पर ही वाहनों को खड़ा करने का निर्देश दिया गया।
इस तलाशी अभियान में मुख्य नियंता प्रो० एसएस मिश्र के नेतृत्व में प्राक्टोरियल के टीम व सुरक्षा कर्मी प्रातः 10 बजे से मुस्तैद रहे। विद्यार्थियों के आईकार्ड को देखने के उपरांत प्रवेश दिया गया। विद्यार्थियों के वाहन को योग ध्यान केन्द्र में पार्किंग कराई गई। प्रो.मिश्र ने बताया कि परिसर में पैदल आने वाले छात्र-छात्राओं के सुविधा के दृष्टिगत कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर लाइब्रेरी के सामने टी प्वाइंट के वैरिकेटिंग पर छात्र- छात्राओं के वाहन को पूर्णतः रोक लगा दी गई है। इसके लिए विभागों को पूर्व में ही सूचित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि परिसर को पूरी तरीके से सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित कर दिया गया है,विद्यार्थियों द्वारा तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए देखे गए है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
इसी के दृष्टिगत टी प्वाइंट पर वैरिकेटिंग पर वाहनों को रोक लगाई गई है। इससे परिसर के छात्र- छात्राओं को पैदल चलने में सुविधा होगी। इस चेकिंग अभियान में डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अंकित मिश्रा, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, डॉ. पंकज सिंह सहित सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More