
हादसे में दिगंबरी मठ के महंत की मौत।
धनपतगंज_सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के पाली गांव स्थित दिगंबरी मठ के महंत संत जगदीश दास की मंगलवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। कूरेभार पीएचसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
संत जगदीश दास मोपेड से अयोध्या जाने के लिए निकले थे। रास्ते में निधायावां बाजार के पास पीछे से आ रहे, वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कूरेभार में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। बाबा के निधन की सूचना मिलते मठ पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। महंत जगदीश दास क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बराबर भाग लेते थे। वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More