अयोध्या उत्तर प्रदेश

आपस में टकराए तीन डंपर, लगी भीषण आग, दो की मौत।

आपस में टकराए तीन डंपर, लगी भीषण आग, दो की मौत।

अयोध्या। 

अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनायत नगर थाना क्षेत्र के सेवरा मोड़ के समीप स्थित श्रीराम हास्पिटल के सामने बुधवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। इसमें दो डंपर में आग लग गई। इस दौरान एक डंपर के ड्राइवर और उसके साथ जा रहे एक युवक (खलासी) की भी जलकर मौत हो गई।

बुधवार की भोर करीब 3:45 बजे जगदीशपुर से अयोध्या की तरफ गिट्टी लोड करके तीन डंपर आगे पीछे एक साथ जा रहे थे। तीनों डंपर इनायत नगर थाना क्षेत्र के सेवरा मोड़ के निकट श्रीराम हास्पिटल के सामने पहुंचे ही थे तभी हाइवे पर छुट्टा मवेशियों का झुंड आ गया।

मवेशियों के बचाव में आगे चल रहे, डंपर चालक ने ब्रेक मारी, जिससे पीछे आ रहे डंपर एक दूसरे से टकरा गए। तीनों डंपर के आपस में टकराने से दो डंपर में भीषण आग लग गई। सबसे पीछे डंपर का गेट लाक होने से चालक और खलासी की डंपर के अंदर जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग एक किलोमीटर दूर तक लगभग तीन घण्टे जाम रहा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago