सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला महिला का शव, शिनाख्त का प्रयास कराने में जुटी पुलिस।

हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला महिला का शव, शिनाख्त का प्रयास कराने में जुटी पुलिस।

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जिले में लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर रंकेडीह गांव के पास 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर कुड़वार थानाक्षेत्र के असरोगा टोल प्लाजा स्थित रंकेडीह गांव के पास झाड़ियों में महिला की लाश मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुड़वार थाने पर दी। जिस पर थानाध्यक्ष कुड़वार गौरी शंकर पाल मौके पर पहुंचे और महिला के शव की फोटो लेकर उसकी शिनाख्त शुरू की। इसी बीच फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव और सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया उसके बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।

शव रात के आसपास का लग रहा है ऐसा बताया जा रहा। महिला के गले में मंगल सूत्र आदि पड़ा हुआ है ऐसे में मौत कैसे और क्यों हुई इस पर संशय बन गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी थाने व आसपास के थानो पर फोटो भेजकर पहचान कराया जा रहा है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago