बीकापुर - अयोध्या

हरियाणा पुलिस ने कोचिंग सेंटर पर मारा छापा, खजुरहट में चल रहे सेंटर की छः छात्राओं को पूछताछ करने ले गयी।

हरियाणा पुलिस ने कोचिंग सेंटर पर मारा छापा, खजुरहट में चल रहे सेंटर की छः छात्राओं को पूछताछ करने ले गयी।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद जिले की पुलिस ने बीकापुर क्षेत्र में छापेमारी की। वहां की पुलिस ने खजुरहट में पीएनबी बैंक के बगल संचालित कोचिंग सेंटर की घेराबंदी की। पुलिस सिविल ड्रेस में थी। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

आपको बताते हैं यहां संचालित कोचिंग सेंटर पर कंप्यूटर सीखने आने वाली 06 से अधिक छात्राओं को हिरासत में ले लिया गया। शाम तक ये सभी बीकापुर कोतवाली के महिला हेल्प डेस्क लाइन में थी। इनसे कई अहम बिंदुओं पर बाहर की पुलिस ने पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां की। फरीदाबाद पुलिस से कहीं कोई जानकारी नहीं हासिल हो सकी।

पुलिस के भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो कि कोचिंग सेंटर संचालक इन लड़कियों से फोन करवा कर जगह-जगह फर्जी आईडी व पूर्व में बनी आईडी में छेड़छाड़ कर ओटीपी की जानकारी करवाता था और बैंक अकाउंट हैक करवा लेता था। इसके अलावा भी कई तरह की चर्चाएं हैं। इस मामले में फरीदाबाद पुलिस में धारा 420, 120 बी समेत कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। इस मामले को लेकर पुलिस कई अहम बिंदुओं की जानकारी हासिल कर रही है।

बीकापुर कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि विवेचना के क्रम में फरीदाबाद पुलिस ने बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। उन्होंने यह भी बताया कि बीकापुर में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है बल्कि फरीदाबाद में दर्ज मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में पुलिस आई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago