
तीन आरोपियों पर लगा गैंगस्टर।
हैदरगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। आरोपियों में गरौली निवासी गैंग लीडर बृजेश तिवारी, भोपाडुहिया निवासी अभिषेक दुबे व सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के दिवाकर पट्टी निवासी रितिक तिवारी शामिल हैं।
थानाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने बताया कि जांच में पता चला कि सभी आरोपी आसपास क्षेत्रों में राहगीरों को असलहा दिखाकर लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराध करते हैं। उनके खिलाफ हैदरगंज थाने में केस दर्ज है। बृजेश तिवारी के विरुद्ध पूराकलंदर थाने में पुलिस पर फायर करने के आरोप में केस दर्ज है। आरोपियों ने वर्ष 2022 में हैदरगंज थाने के तत्कालीन आरक्षी भास्कर बाबा से इंसास राइफल छीन ली थी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More