IMG 20260805 224143 - हत्या का वांछित इनामिया आरोपी गिरफ्तार।

हत्या का वांछित इनामिया आरोपी गिरफ्तार।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

हत्या का वांछित इनामिया आरोपी गिरफ्तार।

IMG 20260805 224143 - हत्या का वांछित इनामिया आरोपी गिरफ्तार।

बीकापुर अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में हत्या के अभियोग में फरार चल रहे 10 हजार रूपये के इनामिया वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए वांछित आरोपी कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर चकडुहिया निवासी प्रमोद कुमार करीब दो महीने से फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध बीकापुर कोतवाली में जानलेवा हमला, हत्या सहित अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है। गिरफ्तारी के लिए एसएसपी द्वारा 10,000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रमोद कुमार 30 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा बुधवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के चिन्ताहरण हनुमान मन्दिर मलेथू कनक से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का चलान करके न्यायालय भेजा गया है। मामला किन्नर समाज के विवाद से जुड़ा हुआ बताया गया।

घटनाक्रम के बारे में बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के सरेसर चवरढार निवासी 23 वर्षीय युवक अभिषेक दुबे की 14 मई 2026 को अपहरण के बाद पीट पीट पर मरणासन्न कर दिया गया था। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक के छोटे भाई अविनाश दुबे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध जानलेवा हमला, हत्या सहित अन्य धारा में करने रिपोर्ट दर्ज किया था। किन्नर समाज से जुड़ा विवाद और रंजिश युवक की मौत की वजह बनी थी।

पुलिस के अनुसार मृतक किन्नर समाज से जुड़ा कार्य करता था, जिससे कुछ लोगों में उसके प्रति नाराजगी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में कोतवाली पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। जबकि बुधवार को गिरफ्तार किया गया आरोपी प्रमोद कुमार फरार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *