अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामत्व का होगा प्रसार, संस्कारित व सबल हिंदू समाज बनाएंगे: बागड़ा।

रामत्व का होगा प्रसार, संस्कारित व सबल हिंदू समाज बनाएंगे: बागड़ा।

अयोध्या।

अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय प्रन्यासी मंडल व प्रबंध समिति की त्रिदिवसीय बैठक मंगलवार को कारसेवकपुरम में संपन्न हो गई। बैठक में देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा कर हिंदू समाज के समक्ष खड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए संगठन के विस्तार की योजनाएं भी बनाई गई।

विश्व हिन्दू परिषद के नव निर्वाचित महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बैठक में देश विदेश से पधारे प्रतिनिधियों ने अनेक विषयों पर चर्चा के साथ यह संकल्प लिया की भगवान श्री राम का भव्य मंदिर तो बन गया, अब हम संगठन, समाज और हिंदुओं में रामत्व के प्रसार के साथ संस्कारित व सबल समाज की पुनर्स्थापना करेंगे। उन्होंने बताया इसके लिए विहिप के इस षष्ठी पूर्ति वर्ष के अंत तक देश भर में लगभग एक लाख स्थानों तक अपने कार्य का विस्तार करेंगी। 

विहिप महामंत्री ने कहा कि सेवा कार्यों का विस्तार, गौ रक्षा व गौ संवर्धन के साथ धर्मांतरण को रोकने व घर वापसी के कार्य को और गति देने के बारे में भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। विदेशों में बसे हिंदुओं के साथ संपर्क व समन्वय को और अधिक मज़बूत बना कर उनकी समस्याओं के यथोचित समाधान के लिए भी अनेक देशों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी कार्य योजना बताई। और कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने पर उत्तराखंड सरकार का अभिनंदन करते हुए प्रन्यासी मंडल ने आशा व्यक्त की शेष राज्य भी एक सशक्त समान नागरिक संहिता लाएंगे जिससे देशवासियों के बीच भेदभाव समाप्त हो कर सभी बच्चों व महिलाओं को समान अधिकार मिल सकें। धर्मांतरण रोकने के लिए कुछ राज्यों ने कठोर कानून बनाए हैं लेकिन अन्य राज्य भी इस बारे में आगे बढ़े, इस बात पर भी प्रन्यासी मंडल ने चिंतन किया। 

उन्होंने बताया नागरिकता संशोधन अधिनियम के नियम जारी होते ही कार्यकर्ता पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धर्म आधारित उत्पीड़न का शिकार हिंदू जैन, सिख, बौद्ध बंधु भगिनियों की नागरिकता के संदर्भ में भी शीघ्रता के साथ कार्रवाई करें, ऐसा भी निवेदन हुआ।

त्रिवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में वर्तमान कार्याध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार तथा नवीन महामंत्री के रूप में वर्तमान संयुक्त महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा को निर्वाचित किए जाने पर भी सदन ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री के रूप में वर्तमान महामंत्री मिलिंद परांडे और सह संगठन महामंत्री के रूप में विनायक राव देशपांडे की नियुक्ति को भी सदन ने स्वीकृति प्रदान की। प्रेसवार्ता में विहिप के नवनिर्वाचित अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार भी उपस्थित रहे।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago