IMG 20230724 205827 725 - सुहेलदेव समाज पार्टी का आयोजित हुआ स्वागत समारोह एवं जनसभा ।

सुहेलदेव समाज पार्टी का आयोजित हुआ स्वागत समारोह एवं जनसभा ।

बीकापुर - अयोध्या
सुहेलदेव समाज पार्टी का आयोजित हुआ स्वागत समारोह एवं जनसभा ।

images 1 29 - सुहेलदेव समाज पार्टी का आयोजित हुआ स्वागत समारोह एवं जनसभा ।

बीकापुर_अयोध्या।

सुहेलदेव समाज पार्टी द्वारा रविवार को बीकापुर ब्लाक क्षेत्र के जलालपुर माफी तिराहे के पास बाग में स्वागत समारोह जनसभा एवं सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक प्रधान प्रतिनिधि मुकुल आनंद ने कार्यक्रम का संचालन किया।

IMG 20230724 205827 725 - सुहेलदेव समाज पार्टी का आयोजित हुआ स्वागत समारोह एवं जनसभा ।

सुहेलदेव समाज पार्टी  का एनडीए के साथ गठबंधन होने के बाद बीकापुर आगमन पर महिला बिंग की राष्ट्रीय सचिव अलका पांडेय के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी, प्रदेश महासचिव सचिन सिंह और अन्य पदाधिकारियों का लोगों द्वारा स्वागत किया गया। गत दिनों राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होते ही सुभासपा अपने संगठन की मजबूती के लिए एक्शन मोड़ में दिखाई पड़ी।  सुहेलदेव समाज पार्टी की महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव अलका पांडे ने लोकसभा की तैयारी को लेकर टीम के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है।

images 1 29 - सुहेलदेव समाज पार्टी का आयोजित हुआ स्वागत समारोह एवं जनसभा ।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के दिशा निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान और सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। देश के युवा, दलित, पिछड़े तथा महिलाएं एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार कुर्सी पर बैठे देखना चाहते हैं। जिससे देश का सर्वागीण विकास बाधित ना हो सके। समाज और राष्ट्र हित के लिए पार्टी द्वारा एनडीए के साथ गठबंधन किया गया है।

कार्यक्रम को व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर जयसवाल, लखनऊ जिला अध्यक्ष नितिन उपाध्याय सहित कई लोगों द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक मुकुल आनंद के नेतृत्व में क्षेत्र के आधा दर्जन ग्राम प्रधानों सहित डेढ़ दर्जन लोगों द्वारा सुहेलदेव समाज पार्टी का दामन थामा और पार्टी में सदस्यता लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *