
सुल्तानपुर कोतवाली नगर में आज एक महिला सिपाही ने अमेठी जिले के तिलोई कोतवाली इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। कोतवाल के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। वही सूत्रों का कहना है कि लेनदेन के मामले में बात बिगड़ जाने के उपरांत महिला सिपाही ने पेचबंदी में यह कदम उठाया है। मामले में CO सिटी डॉ. राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि केस दर्जकर कोतवाली पुलिस विवेचना कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में SP ऑफिस में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल ने अमेठी जनपद के तिलोई कोतवाली के इंचार्ज निशु तोमर के विरुद्ध शुक्रवार को सुल्तानपुर कोतवाली नगर में रेप का केस दर्ज कराया है। कोतवाल के खिलाफ पुलिस ने आधा दर्जन और संगीन धाराएं भी लगाकर विवेचना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय की है जब कोतवाल निशु तोमर सुल्तानपुर में तैनात थे।
उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाल निशु तोमर से महिला कॉन्स्टेबल ने करीब 5 लाख रुपए लिए थे। जिसकी वापसी को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया था। सूत्रों के अनुसार करीब 3 महीने पहले कोतवाल ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और 156/3 से महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कराने की अर्जी दिया। इसकी भनक जब महिला कॉन्स्टेबल को लगी तो उसने पेचबंदी में कोतवाल के खिलाफ आज केस दर्ज कराकर मामले में नया मोड़ ला दिया है।
इस पूरे मामले में CO सिटी डॉ. राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि केस आज कोतवाली नगर में महिला कॉन्स्टेबल की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर किया गया है। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More