सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सुल्तानपुर डकैती कांड, आरोपी पहले ही कोर्ट में हो गया हाजिर, पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर।

सुल्तानपुर डकैती कांड, आरोपी पहले ही कोर्ट में हो गया हाजिर, पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में सराफा व्यवसायी की दुकान पर हुई डकैती के मामले का आरोपी विपिन सिंह पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को ही दीवानी कचहरी स्थित गैंगेस्टर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वर्ष 2008 में दर्ज गैंगेस्टर अधिनियम के मामले में वारंट होने पर उसने अदालत में आत्मसमर्पण किया।

शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे सुल्तानपुर जिले की पुलिस ने जिला कारागार पहुंचकर अधिकारियों से विपिन सिंह के बारे में जानकारी ली। एक घंटे पूछताछ के बाद पुलिस टीम सुल्तानपुर वापस लौट गई। सुल्तानपुर शहर के ठठेरी बाजार में बुधवार दोपहर सराफा व्यवसायी भरत सोनी के साथ डकैती की घटना हुई थी। पांच नकाबपोश डकैतों ने तीन लाख की नकदी व एक करोड़ कीमत के जेवरात लूट लिए थे। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला विपिन सिंह डकैती की घटना का मुख्य आरोपी निकला। मौजूदा समय में विपिन रायबरेली शहर के गोरा बाजार में रहता था। सुल्तानपुर पुलिस विपिन की तलाश में जुटी थी। पुलिस से बचने के लिए गैंगेस्टर अधिनियम मामले में वांछित चल रहे विपिन ने बृहस्पतिवार को गैंगेस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली रायबरेली में 2008 में विपिन के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। शाम छह बजे सुल्तानपुर जिले की पुलिस टीम यहां जिला कारागार पहुंची। हालांकि पुलिस टीम विपिन से नहीं मिल पाई। पुलिस ने जेल अधिकारियों से विपिन सिंह के बारे में जानने का प्रयास किया कि वह जेल कब आया। अधिकारियों ने उसके बृहस्पतिवार को जेल में आने की बात बताई। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर जिले की पुलिस टीम आई थी। जेल अधिकारियों से मिलने के बाद टीम वापस लौट गई।

जेलर हिमांशू रौतेला ने बताया कि गैंगेस्टर अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे विपिन ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर किया था और शाम जेल पहुंचा था। सुल्तानपुर पुलिस टीम ने यहां पहुंचकर विपिन सिंह के बारे में जो जानकारी चाही, उसे बताया गया। कोर्ट के आदेश पर ही पुलिस को विपिन से मिलने की अनुमति दी जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago