अयोध्या उत्तर प्रदेश

सुपर स्टार रजनीकांत ने रामलला के दर्शन किए।

सुपर स्टार रजनीकांत ने रामलला के दर्शन किए।

अयोध्या।

श्रीराम नगरी अयोध्या पहुंचे फिल्म अभिनेता सुपरस्टार रजनीकांत ने सबसे पहले सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में पहुंचकर बजरंगबली के समक्ष माथा टेका उसके बाद रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन पूजन के बाद निर्माणाधीन राम मंदिर को भी देखा।

रविवार की दोपहर करीब 3 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच में सिनेमा जगत के स्टार रजनीकांत सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे यहां पर वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास के नेतृत्व में बजरंगबली का दर्शन पूजन किया। इसके बाद रामलला के दरबार में पहुंचकर हाज़री लगाई। रामलला के दर्शन पूजन के उपरांत अभिनेता रजनीकांत ने निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर को भी बेहद करीब से देखा। हालांकि इस दौरान मीडिया से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की। दर्शन पूजन के बाद गाड़ी में ही बैठकर उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अयोध्या आना सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी और भगवान श्री राम लला के दर्शन पूजन करना सौभाग्य की बात है।

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 10 अगस्त को रिलीज हुई थी उसी सिलसिले में रजनीकांत लखनऊ पहुंचे थे। जंहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। लखनऊ से चलकर स्टार रजनीकांत अयोध्या पहुंचे थे और दर्शन पूजन करने के तुरंत बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

19 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

19 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago