अमेठी - उत्तरप्रदेश

20 लाख रुपये के चोरी के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण समेत तीन गिरफ्तार।

20 लाख रुपये के चोरी के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण समेत तीन गिरफ्तार।

अमेठी।

अमेठी जिले में वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस ने 20 लाख रुपये के चोरी के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सुल्तानुपर व अयोध्या में चोरी किए गए उपकरण भी बरामद किए गए हैं। 

प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जामो हाइवे चौराहे के पास एक पिकअप को रोककर कागज मांगा गया। गाड़ी में मौजूद मोहम्मद शादाब निवासी धमऊ थाना खुटहन जनपद जौनपुर, प्रमोद कुमार उर्फ कन्हैया वर्मा निवासी बनगबाडीह गोविन्दपुर थाना अखंडनगर, सुल्तानपुर व नागेन्द्र उर्फ राजेन्द्र निवासी पिपरील थाना सरपताह जनपद जौनपुर कोई कागज नहीं दिखा सके।

इसके बाद पूछताछ की गई तो कई खुलासे हुए। पिकअप की तलाशी के साथ ही अन्य स्थानों से करीब 20 लाख रुपये के इलेक्ट्रानिक चोरी गए उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने दावा किया बीकापुर ,अयोध्या, जयसिंहपुर, मोतीगरपुर, लम्भुआ सुल्तानपुर सहित अन्य स्थानों पर हुई चोरी का राजफाश हुआ है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago