ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 05:10 PM IST

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर: की सूचना से खुला चोरी का राज, एक गिरफ्तार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से खुला चोरी का राज, एक गिरफ्तार।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से खुला चोरी का राज, एक गिरफ्तार।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से खुला चोरी का राज, एक गिरफ्तार।

ambedkaranagr 1607070658 - सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से खुला चोरी का राज, एक गिरफ्तार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अम्बेडकर नगर।

अम्बेडकर नगर जिले बसखारी थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर बाजार में दुकान का रोशनदान तोड़कर हुई चोरी की घटना का बसखारी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी के 4900 रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर की रात रुस्तमपुर बाजार स्थित एक दुकान के पीछे का रोशनदान तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दुकानदार की तहरीर पर दो नवंबर को बसखारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्य जुटा रही थी। इसी दौरान संदिग्धों की पहचान हुई। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनूप निषाद (19) वर्ष निवासी रुस्तमपुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि करीब 16 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा की बढ़ोतरी की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार विश्वकर्मा, प्रेम बहादुर यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT