%E0%A4%AB%E0%A4%AB%E0%A4%AB%E0%A4%AB%E0%A4%AB - सीएसआर कॉन्क्लेव 2025 का हुआ आयोजन, 70 आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल शिलान्यास।

सीएसआर कॉन्क्लेव 2025 का हुआ आयोजन, 70 आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल शिलान्यास।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

सीएसआर कॉन्क्लेव 2025 का हुआ आयोजन, 70 आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल शिलान्यास।

फफफफफ - सीएसआर कॉन्क्लेव 2025 का हुआ आयोजन, 70 आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल शिलान्यास।

अयोध्या।
अयोध्या उत्तरप्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में सीएसआर कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी योजना से वित्तपोषित 70 नवसृजित आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल शिलान्यास किया गया।
कॉन्क्लेव में आईआरएफसी, कोलगेट पामोलिव, सिग्नीफाई इंडिया (फिलिप्स), पीजीसीआईएल समेत कई कॉरपोरेट इकाइयों ने जिला प्रशासन के साथ एमओयू किए। किशोरी बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन देने और बालिका स्वास्थ्य को लेकर जनजागरूकता का संकल्प लिया गया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण और मूल्यांकन पर जोर देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी ही बच्चों के संस्कार और स्वास्थ्य की बुनियाद हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी स्तर पर आंगनबाड़ी कार्य की मॉनिटरिंग और स्टडी रिपोर्ट तैयार करने का सुझाव दिया।

कॉन्क्लेव में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि सीएसआर प्रयासों के तहत स्कूलों में स्मार्ट क्लास, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए फर्नीचर, खिलौने, लर्निंग सामग्री, भवन सौंदर्यीकरण और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोलगेट पामोलिव द्वारा 2.38 लाख बच्चों को डेंटल हेल्थ किट, सिग्नीफाई इंडिया द्वारा 58 ग्रामसभाओं को स्ट्रीट लाइट, और पका समूह द्वारा बालिकाओं के लिए सेनेट्री पैड मशीनें दी जाएंगी।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों व कंपनियों को सम्मानित किया गया। अंत में राज्यपाल ने प्रतीकात्मक रूप से स्मार्ट बोर्ड, बंक बेड, स्ट्रीट लाइट और सेनेट्री मशीनों का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *