अयोध्या उत्तर प्रदेश

सीएए नागरिकता देने का कानून है, किसी को निकालने का नहीं :- वेद प्रकाश गुप्ता।

सीएए नागरिकता देने का कानून है, किसी को निकालने का नहीं :- वेद प्रकाश गुप्ता।
अयोध्या।
अयोध्या नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बुधवार को राजेपुर में सौ पशुओं की क्षमता वाली अस्थाई गौशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक जी ने कहा कि सीएए कानून को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता प्रदान करने का कानून है न की किसी नागरिक को निकालने का। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पौराणिक ग्रंथो में भी गाय को माता का दर्जा दिया गया है और यह परंपरा आज भी कायम है। उन्होंने ग्रामीणों एवं किसानों के हित में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि यह सभी योजनाएं फलीभूत भी हो रही है।
इस अवसर पर भाजपा महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष वरुण चौधरी, महिला मोर्चा की जिला मंत्री स्वाति सिंह, अभिचल सिंह, ओम प्रकाश यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज सिंह व सौरभ सिंह, विनय दूबे, कोमल मिश्रा, ज्योति, अजय सिंह मौजूद रहे।
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago