सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

एसिड अटैक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक ।

एसिड अटैक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक।

सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते साल महिलाओं से अभद्रता, मारपीट और एसिड अटैक करने के आरोपी शेषमणि (पुत्र) हृदय नरायन तिवारी की गिरफ्तारी पर न्यायाधीश जेपी पांडेय ने रोक लगा दी है। आरोपी के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि आरोपी को राहत देते हुए कोर्ट ने विवेचक को शीघ्र रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश भी दिया है। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र की कस्थूनी पश्चिम निवासी कुमारी आंचल ने बीते साल स्वयं व दादी सुमन लता पर हमला करने, एसिड अटैक करने व मारपीट समेत अन्य आरोपों में शेष नारायन तिवारी, साहेब तिवारी और बृजेश कुमारी पर मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के पीछे पहले से चला आ रहा संपत्ति विवाद बताया गया। कोर्ट ने विवेचक को आदेश दिया है कि जरूरत पड़ने पर आरोपी को थाने से ही मुचलके पर रिहा किया जाए और उसका उत्पीड़न न किया जाए।
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago