लखनऊ

सिपाही ने राह चलते साइकिल सवार छात्रा से की छेड़छाड़,

सिपाही ने राह चलते साइकिल सवार छात्रा से की छेड़छाड़, केस दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ।

महिला अपराध को लेकर अक्सर अधिकारी सबको नसीहत देते हुए नज़र आते हैं। पर राजधानी के कैंट इलाके में बुधवार को कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार कर दिया। साइकिल से स्कूल जा रही एक छात्रा से स्कूटी सवार मोहनलालगंज थाने में तैनात सिपाही ने पीछा करते हुए छेड़खानी की और जबरन कर मोबाइल फोन हासिल करने का प्रयास किया। इस बीच कुछ लोगों की नजर सिपाही पर पड़ गई और वहां भीड़ जमा हो गई, लोगों ने आरोपी सिपाही को पकड़ कर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आनन-फानन ने छात्रा की मां की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक कैंट के नीलमथा इलाके में एक किशोरी अपने परिवार संग रहती है। किशोरी की मां के अनुसार रोज की तरह बुधवार की सुबह करीब 6.30 बजे उनकी बेटी साइकिल से स्कूल जा रही थी। कैंट स्थित 56 चौक के पास स्कूटी सवार वर्दी पहले सिपाही ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। उसने पहले तो छात्रा के साथ राह चलते उलटी-सीधी बात की। छात्रा ने उसकी बात को नजर अंदाज किया और साइकिल से आगे बढ़ गई।
इस बीच आरोपी ने छात्रा को रीप्रोडक्स चैप्टर पढ़ा देने की बात कही। इसके बाद आरोपी सिपाही छात्रा से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। इस बीच पीछे से कुछ लोग पहुंच गए और स्कूटी सवार सिपाही को घेर लिया। लोगों ने सिपाही को छात्रा से बातचीत करने के बारे में सवाल किया तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। घटना के वक्त सिपाही ने अपनी स्कूटी पर नंबर प्लेट भी नहीं लगा रखा था। लोगों की भीड़ ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कुछ ही देर में वर्दी सिपाही का वीडियो वायरल हो गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो आनन-फानन में छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी सिपाही हेड कांस्टेबिल सआत अली के खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को हुई घटना से ठीक दो दिन पहले सोमवार को भी आरोपी सआद अली ने इस तरह एक और छात्रा का पीछा करते हुए उसके साथ अश्लीलता की थी। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी सिपाही के निलंबन की रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही उसको निलंबित कर आगे की विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago