अयोध्या आस-पास

दारू-मुर्गा की दावत के बाद घोंट दिया भिखारी का गला ।

भिखारी का हत्यारोपी गिरफ्तार, बोला- रोज छीन लेता था भीख की रकम, दारू-मुर्गा की दावत के बाद घोंट दिया गला ।

अयोध्या।

श्री रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान में बंद ताले के भीतर मिले शव के मामले को श्रीराम जन्म भूमि थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त एक भिखारी के रूप में की है और उसकी हत्या के आरोप में उसके साथी भिखारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया है कि मृतक रोज उसकी भीख की रकम छीन कर दारू और मुर्गा में उड़ा देता था इसी से तंग होकर उसने एक दिन दारु मुर्गा की दावत दी और नशा चढ़ने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार को क्षेत्राधिकारी अयोध्या एसके गौतम ने बताया कि रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी के निकट इमली बाग आवासीय परिसर के महंत हनुमानदास के कमरे से जिसमें भगवानदास उर्फ दीपू सिंह उर्फ सूरदास भिखारी किराये पर रहता था, जहां से एक शख्स का 28 अप्रैल को बंद कमरे में सड़ा गला शव मिला था। मृतक की शिनाख्त नन्हकू के रूप में हुई थी जो हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भीख मांगने का काम करता था। प्रकरण में हत्या की धारा में केस पंजीकृत कराया गया था। 

मामले की विवेचना में जुटी आरजेबी थाना पुलिस ने भगवानदास उर्फ दीपू सिंह उर्फ सूरदास निवासी ग्राम लालपुर पोस्ट शिवराजपुर थाना सिबली जनपद कानपुर देहात, आज स्टेशन रोड जलवानपुरा मोहल्ला थाना रामजन्मभूमि से गिरफ्तार किया गया। उसने हत्या की बात कबूल कर ली है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

20 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago