सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सरकारी स्कूल के बाहर युवती ने बनाई रील VIDEO, डांस करते हुए शेयर किया वीडियो, जांच के आदेश।

सरकारी स्कूल के बाहर युवती ने बनाई रील VIDEO, डांस करते हुए शेयर किया वीडियो, जांच के आदेश।

सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर तहसील क्षेत्र में सरकारी स्कूल के सामने एक महिला ने डांस करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसका संज्ञान लेकर बीएसए ने एबीएसए को जांच के आदेश दिए हैं। प्रकरण कादीपुर के प्राथमिक स्कूल बिजेथुआ का है। शनिवार को कादीपुर तहसील क्षेत्र के बिजेथुआ महावीरन धाम स्थित सरकारी स्कूल के कैंपस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक महिला बेधड़क होकर डांस कर रही है, महिला द्वारा डांस की बाकायदा रील बनाई गई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
शुरुआत में वीडियो वायरल हुआ तो कहा गया कि शिक्षा विभाग की महिला स्टाफ द्वारा डांस कर वीडियो शूट कर शेयर किया गया है। वीडियो का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से खंड शिक्षा अधिकारी कादीपुर को प्रकरण कर जांच कर रिपोर्ट मांगी।
जानकारी करने पर खंड शिक्षा अधिकारी कादीपुर पूजा पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराया गया है। वीडियो में दिख रही महिला न तो शिक्षिका है न विद्यालय की छात्रा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई यूट्यूबर महिला है जिसने वीडियो शूट किया है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। अधिकारियों से आगे जो निर्देश प्राप्त होंगे उसके आधार पर विधि संगत कार्रवाई कराई जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago