सात शातिर लुटेरे पकडे गए, ट्रक सहित सरिया बरामद।

सात शातिर लुटेरे पकडे गए, ट्रक सहित सरिया बरामद।

अमेठी।

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर 2 अप्रैल को सरिया समेत ट्रक लूट की घटना का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने सात लुटेरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर बाराबंकी के चौबीसी से सरिया लदा ट्रक बरामद कर लिया।   झारखंड  के जमशेदपुर निवासी सुनील सिंह 2 अप्रैल को लखनऊ-वाराणसी हाईवे से ट्रक पर सरिया लादकर पीलीभीत जा रहे थे। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के हाईवे पर संचालित तिवारी ढाबा के पास आए कार सवार लुटेरोंं ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। चालक सुनील को अपनी कार में बैठाने के साथ ट्रक लेकर फरार हो गए।रात में लुटेरों ने सुनील को अयोध्या जिले के गोसाईगंज के पास कार से नीचे फेंककर फरार हो गए। लुटेरों के चंगुल से छूटने के बाद चालक ने सूचना गोसाईगंज पुलिस को दी। तीन अप्रैल को मुसाफिरखाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ सरिया समेत ट्रक लूटने का केस दर्ज किया था।शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि लूट के खुलासे की जिम्मेदारी एसओजी प्रभारी व मुसाफिरखाना पुलिस को दी गई थी। बृहस्पतिवार देर शाम मुसाफिरखाना के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह व स्वाट टीम प्रभारी धीरेंद्र वर्मा थौरी के पास मौजूद थे। एक वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। टीम ने पीछा करते हुए भवानी बगिया तिराहा (थौरी-अढनपुर मार्ग) पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान अयोध्या के बीकापुर थाना क्षेत्र के रघुवीरपुर निवासी दिनेश तिवारी, कुढ़ा केशवपुर निवासी दीपक यादव, जयसिंहपुर निवासी चंदन यादव व पुराकलंदर थाने के चांदपुर निवासी जीवन कुमार के रूप में हुई।  वाहन का कागज नहीं दिखाने पर शंका के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो चारों ने 2 अप्रैल को सरिया समेत ट्रक लूटने की बात स्वीकार कर ली। निशानदेही पर टीम ने बाराबंकी जिले के चौबीसी के समीप से सरिया लदी ट्रक व तीन अन्य आरोपियों को दबोच लिया।बताया कि चौबीसी में पकड़े गए आरोपियों की पहचान बीकापुर के (कोछा) रमगढ़वा गांव निवासी सौरभ तिवारी, अंबेडकरनगर जिले के हंसपर थाने के फतेहनुरपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह व बीकापुर थाने के खजुरहट गांव निवासी कमलेश कुमार यादव के रूप में हुई।  एसपी ने बताया कि लूट के बाद चार लोग उसे बेचने की कोशिश में जुटे थे। तीन साथी उसकी रखवाली कर रहे थे।  ट्रक के अलावा लूट में प्रयोग की गई दो कार समेत उसमें शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

22 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

22 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago