ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:07 AM IST

सागौन लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को: PRV ने पकड़ा, पासिंग नहीं मिलने पर रोका, डील होते ही छोड़ा गया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
सागौन लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को PRV ने पकड़ा, पासिंग नहीं मिलने पर रोका, डील होते ही छोड़ा गया।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: सागौन लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को PRV ने पकड़ा, पासिंग नहीं मिलने पर रोका, डील होते ही...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
सागौन लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीआरवी ने पकड़ा, पासिंग नहीं मिलने पर रोका, डील होते ही छोड़ा गया।

images 1 3 - सागौन लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को PRV ने पकड़ा, पासिंग नहीं मिलने पर रोका, डील होते ही छोड़ा गया।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर में डायल 112 पुलिस पर पैसे लेकर हरी लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ने का आरोप है। ठेकेदार द्वारा पासिंग नहीं देने पर पुलिस ने ट्रॉली रोका था, लेकिन सुविधा शुल्क देते ही छोड़ दिया। एक वीडियो वायरल हुआ है,मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के कस्बे का है। जहां बीती रात एक वीडियो सामने आया है। कस्बे में देशी शराब के ठेके के पास पीआरवी की 2820 नंबर की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका। इस पर सागौन की लगभग 40 हजार रुपए कीमत की लकड़ी लदी हुई थी। बताया जा रहा है कि ये लकड़ियां थाना क्षेत्र के हल्का नंबर चार से काटी गई थीं। बंधुआकला थाना क्षेत्र के इस्लामगंज में आरा मशीन पर जा रही थी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

आरोप है कि पीआरवी टीम को पासिंग शुल्क नहीं मिला तो ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी गई। लेकिन जैसे ही गाड़ी की आड़ में डील हो गई वैसे ही ट्रॉली रातों रात छोड़ दी गई। स्थानीय लोगों की माने तो एक पेड़ के बदले तीन हजार रुपए सिपाही लेते हैं। हालांकि इस पूरे मामला में एसओ गौरी शंकर पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मीडिया से जानकारी हुई है, हम इसकी जांच कर रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT