सवर्ण समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोगों ने एसएसपी अयोध्या को दिया ज्ञापन

PicsArt 05 07 01.57.06 - सवर्ण समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोगों ने एसएसपी अयोध्या को दिया ज्ञापन

   अयोध्या।

  • सवर्ण समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले तकमीनगंज (बनघुसरा) तारुन ब्लॉक निवासी दीनदयाल यादव व बाबूराम यादव के खिलाफ क्षत्रिय समाज सेवा संस्थान व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाटेश्वरी सिंह के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने संबंधी ज्ञापन दिया गया।
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या ने जांच कर उचित कार्यवाही करने का अस्वासन दिया। और कहा कि तत्काल आप तारुन थाने जाकर प्राथमिकी दर्ज कराएं। पुलिस पूरी कार्यवाही करेगी। क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने मामले को तत्परता से अपने संज्ञान में लेने व उचित कार्यवाई तत्काल करने के आश्वासन के लिए जिले के पुलिस कप्तान जोगेंद्र कुमार व समस्त पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया।
  • श्री सिंह जी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा उक्त घटना से सारा सवर्ण समाज आहत हुआ है इस पर हम कठोर से कठोर कार्यवाही चाहते हैं। जिससे हमारी अस्मिता बनी रहे एवं दुबारा इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। तथा कुछ अराजक तत्वों की वजह से आपसी भाईचारे को ठेस न पहुँचे।
  • ज्ञापन देने गई टीम में तारुन से जयसिंह मऊ से दिनेश सिंह,
    सिंपल सिंह, संगठन अध्यक्ष अभिषेक सिंह ( सनी), उपाध्यक्ष साकेत सिंह, जिला अध्यक्ष प्रशांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवनीश सिंह, जिला सचिव अमन सिंह, जिला महासचिव सचिन सिंह, सचिव शुभम सिंह, महासचिव मनीष सिंह, संगठन सदस्य अश्वनी सिंह, आदर्श तिवारी, आनंद तिवारी, अनुराग सिंह, सर्वजीत दूबे, सहित कई लोग शामिल रहे।
Web Admin

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago