अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत

IMG 20190517 WA0002 - अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत

✍रमेश यादव

✍सतीश कुमार यादव

मवई अयोध्या।

  • मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहा शारदा सहायक नहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात एक बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुची मवई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिना पंचनामा कराए रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
  • जानकारी के मुताबिक मवई थाना अंतर्गत मवई चौराहा पर शारदा सहायक नहर के पास बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि में निमंत्रण से बाइक से लौट रहे पीआरडी जवान रामू सिंह चौहान पुत्र शीतला प्रसाद चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी गोंडियन पुरवा मजरे बसौढ़ी थाना पटरंगा को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पीआरडी जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
  • सूचना पर पहुचे हाइवे चौकी इंचार्ज दिपेंद्र विक्रम सिंह व अभिषेक त्रिपाठी ने घटनास्थल पर पहुँच कर शव को हाइवे से किनारे करा कर मवई पुलिस को सूचित किया।मौके पर पहुँची मवई पुलिस ने आनन फानन में बिना परिजनों को सूचित किये व बिना पंचनामा के रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।शव को भेजने के बाद पुलिस ने सुबह करीब 3:30 बजे परिजनों को सूचित किया कि रामू सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
  • मौत की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुँचे तो शव वहाँ नही मिला,पुलिस ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago