गोंडा - उत्तरप्रदेश

सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में कटवाए गए कलावे, परिजनों ने वीडियो किया वायरल।

सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में कटवाए गए कलावे, परिजनों ने वीडियो किया वायरल।

गोंडा_उत्तरप्रदेश।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के जहां एक तरफ 25 परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग तलाशी लेने के बाद सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति दी गई है, तो वहीं दूसरी तरफ जिले के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आ रहे, सभी हिन्दू समुदाय के परीक्षार्थियों के हाथ पर लगे कलावे को काटने के बाद ही परीक्षा देने की अनुमति दी गई है, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा ऐसा कोई भी दिशा निर्देश नहीं दिया गया था, जिस किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचे। परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की काटे गए कलावे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

गोंडा जिले के सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर के परीक्षा केंद्र बनाया गया है। और यहां पर प्रथम पाली में परीक्षा देने आ रहे, सभी हिंदू परीक्षार्थियों के हाथों पर लगे कलावे को कटवाया गया है। कलावे को कटवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई है। परीक्षार्थियों के कटे हुए कलावे और परीक्षार्थियों के काटे जा रहे कलावे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। कर्नलगंज के रहने वाले बीके सिंह अपने (पुत्र) उमेश सिंह को लेकर के गोंडा के सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचे। जहां पर परीक्षार्थी उमेश सिंह के हाथ पर लगे कलावे को केंद्र व्यवस्थापक द्वारा कटवा दिया गया, विरोध करने पर परीक्षा देने से भी वंचित करने की धमकी दी गई।

वहीं पूरे मामले को लेकर के जब परीक्षार्थी उमेश सिंह के पिता बीके सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा ऐसा कोई भी नियम नहीं दिया गया था कि किसी के धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाया जाए, लेकिन ऐसे केंद्र व्यवस्थापक है और ऐसा परीक्षा केंद्र क्यों बनाया गया, जिसके द्वारा हमारे हिंदू भावनाओं को आहत किया जा रहा है। हम ऐसे केंद्र व्यवस्थापक और ऐसे परीक्षा केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं हम चाहते हैं कि जिला प्रशासन जांच कराई और ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त सशक्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि हिंदू धर्म की पहचान कलावे से ही होती है।

वही जब पूरे मामले को लेकर के गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरीके से कोई भी केंद्र व्यवस्थापक किसी भी परीक्षार्थी के साथ नहीं कर सकता है। इस परीक्षा को करने के लिए एक कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंप गई है। उन्हीं लोगों द्वारा परीक्षा कराई जा रही है उनके नोडल अधिकारी से बात करके पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है कि परीक्षार्थियों के हाथ पर लगे कलावे को क्यों कटवाया जा रहा है।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

10 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago