1784602337202 - सरयू नदी में नाव पर मटन पार्टी का वीडियो वायरल।

सरयू नदी में नाव पर मटन पार्टी का वीडियो वायरल।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

सरयू नदी में नाव पर मटन पार्टी का वीडियो वायरल।

1784602337202 - सरयू नदी में नाव पर मटन पार्टी का वीडियो वायरल।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में सरयू नदी के गुप्तारघाट क्षेत्र में नाव पर बैठकर कथित रूप से मटन और बीयर का सेवन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस को इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। आनलाइन समाचार अयोध्या इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

रविवार सुबह एक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप समूहों में तेजी से प्रसारित हुआ। वीडियो में कुछ युवक नाव पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक युवक वीडियो बनाते हुए अपने साथियों का नाम लेते हुए मटन पार्टी का जिक्र करता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सरयू नदी की धार्मिक महत्ता का हवाला देते हुए नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

थाना कैंट पुलिस ने वीडियो की जांच कर उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद, जितेंद्र निषाद और पवन निषाद के रूप में हुई है। सभी गुप्तारघाट क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। थानाध्यक्ष कैंट संदीप सिंह ने बताया कि युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(फ़ोटो काल्पनिक है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *