images 2 - श्रीराम मंदिर में दानराशि की गणना अब दो शिफ्टों में शुरू, शोभनाथ मिश्र बने नए प्रभारी।

श्रीराम मंदिर में दानराशि की गणना अब दो शिफ्टों में शुरू, शोभनाथ मिश्र बने नए प्रभारी।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीराम मंदिर में दानराशि की गणना अब दो शिफ्टों में शुरू, शोभनाथ मिश्र बने नए प्रभारी।

images 2 - श्रीराम मंदिर में दानराशि की गणना अब दो शिफ्टों में शुरू, शोभनाथ मिश्र बने नए प्रभारी।

अयोध्या।

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के सामने आने के बाद नए गणना प्रभारी की नियुक्ति की जा चुकी है। वहीं, चढ़ावे की गिनती दो शिफ्टों में शुरू हो चुकी है।

श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती फिर से दो शिफ्टों में शुरू हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शोभनाथ मिश्र को नया गणना प्रभारी नियुक्त किया है। यह कदम चढ़ावा चोरी के मामलों के बाद सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

भारतीय स्टेट बैंक के परीक्षण के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रत्येक शिफ्ट में 10 से 12 लोगों का समूह गणना कार्य करेगा। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक पहली शिफ्ट और दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक दूसरी शिफ्ट शनिवार से प्रभावी है।

ट्रस्ट ने पर्यवेक्षण के लिए चार कर्मियों को तैनात किया है, जिनमें एक पूर्व सैनिक भी शामिल है। सुरक्षा प्रभारी कैप्टन केके तिवारी को गणना की दैनिक रिपोर्टिंग का वरिष्ठ प्रभारी बनाया गया है। पूर्व सैनिक एसपी दुबे, शेषमणि तिवारी और शोभनाथ मिश्र भी ट्रस्ट प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *