अयोध्या उत्तर प्रदेश

सरकार की कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों के मन में है भय – सांसद लल्लू सिंह।

सरकार की कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों के मन में है भय – सांसद लल्लू सिंह।

अयोध्या।

अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधान सभा के कई गांव में चौपाल लगाई। जिसमें हरिंग्टनगंज के पाराताज पुर, रामपुर सोहना, हरदोइया, मिल्कीपुर के महुलारा, हिसामुद्दीनपुर, कुचेरा क्षेत्र के पारा, अलीपुर खजुरी, तरौली, रानीबाजार के भाईपुर सहित अन्य गावों में चौपाल के माध्यम से जनता से संवाद किया। चौपाल में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा सांसद लल्लू सिंह का स्वागत किया।

चौपाल में सांसद लल्लू सिंह ने कहा विगत सरकारें 55 साल में नहीं कर पायी वह पीएम मोदी ने दो कार्यकाल में दिखाया। हर गांव को सड़कें मिली। गरीबों को बिजली कनेक्शन मिला। बिचौलियों का राज समाप्त हुआ। सरकार की कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों के मन में भय है। पहले योजनाओं का ज्यादा हिस्सा बीच के दलाल खा जाते थे। अब योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में आता है। इन्ही कारणों से पीएम मोदी तमाम राजनैतिक पार्टीयों के लिए एक बेचैनी बन चुके हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारण राजनैतिक रुप से धुर विरोधी एक साथ आ रहे है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या रायबरेली तक रेलवे लाइन का सर्वे हो चुका है। मिल्कीपुर क्षेत्र को उच्चस्तरीय फोर लेन सड़क के माध्यम से मुख्यालय से जोड़ा गया है। गावों से मुख्य मार्गों जोड़ा जा रहा है। सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से हर पात्र के उत्थान का कार्य किया है। चार जून को फिर से अयोध्या में भगवा ध्वज फहराने का संकल्प लें। चौपालों के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago