
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराने सरयू पुल से एक युवक नदी में गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला गुहार मचाई तो घाट पर मौजूद जल पुलिस के जवान और नाविक सक्रिय हुए तथा मशक्कत कर डूब रहे , युवक को बाहर निकाला। युवक को पुलिस के हवाले किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र स्थित गांव गोसाईं का पुरवा निवासी 23 वर्षीय अमित कुमार (पुत्र) उमाशंकर रविवार को अयोध्या घूमने आया था। रात लगभग साढ़े नौ बजे वह पुराने सरयू पुल पर मौजूद था कि हादसे का शिकार हो गया। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह पुराने सरयू के पुल स्थित रेलिंग पर बैठा सिगरेट पी रहा था कि, अचानक लड़खड़ाकर नदी में गिर पड़ा।
जल पुलिस के प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य ने बताया कि देर रात जानकारी मिली कि एक युवक ने पुराने सरयू पुल से छलांग लगा दी है। इसके बाद जल पुलिस और राज्य आपदा मोचक बल टीम के प्रभारी रमेश मिश्र की टीम ने स्थानीय नाविक मोनू व विनोद माझी की मदद से डूब रहे युवक को नदी से बाहर निकाला गया तथा पूछताछ आदि के लिए घाट पर डयूटी पर तैनात निरीक्षक के हवाले किया गया है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More