समाजसेवी शिवेंद्र सिंह द्वारा लगातार युद्ध स्तर पर की जा रही गरीबों व राहगीरों की मदद

20200329 150410 - समाजसेवी शिवेंद्र सिंह द्वारा लगातार युद्ध स्तर पर की जा रही गरीबों व राहगीरों की मदद✍नितेश सिंह, अयोध्या
  • गांव, गांव व घर, घर जाकर राहत किट तथा गरीबों व मजलूम तबके के लोगों को राशन बांटने के बाद अब निशुल्क भोजनालय की व्यवस्था की गई। कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र लॉकडाउन की बंदिशों में राशन व बचाव किट वितरण के बाद जय बाला जी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान ने अब भोजनालय की व्यवस्था की है।
  • संस्थान के प्रबंधक वरिष्ठ समाजसेवी शिवेंद्र सिंह और अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह की ओर से लॉकडाउन अवधि तक आशयों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह भोजन अयोध्या-अकबरपुर मार्ग पुरा बाज़ार के आगे स्थित सक्षम भोजनालय में मिल सकेगा।
  • रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार विपिन सिंह देवगढ़ी, सीओ सदर डॉ धर्मेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक श्री निवास पांडेय, प्रबंधक शिवेंद्र सिंह व अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की गई।
  • प्रबंधक श्री सिंह ने बताया की भोजनालय में प्रातः 9 बजे से देर रात तक शुलभता से हर ज़रूरतमंद को नि:शुल्क भोजन मिल सकेगा। भोजनालय में सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क और सेनीटाईज़र की भी व्यवस्था की गई है। और कर्मचारियों को निरंतर इसके उपयोग की हिदायत भी दीं गई है।
  • इस दौरान अंकुर सिंह, कुंज सोनी, दिनेश सिंह, सोनू सिंह, कुबेर, वैभव गौड़ व अनुराग सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago