गांव, गांव व घर, घर जाकर राहत किट तथा गरीबों व मजलूम तबके के लोगों को राशन बांटने के बाद अब निशुल्क भोजनालय की व्यवस्था की गई। कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र लॉकडाउन की बंदिशों में राशन व बचाव किट वितरण के बाद जय बाला जी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान ने अब भोजनालय की व्यवस्था की है।
संस्थान के प्रबंधक वरिष्ठ समाजसेवी शिवेंद्र सिंह और अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह की ओर से लॉकडाउन अवधि तक आशयों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह भोजन अयोध्या-अकबरपुर मार्ग पुरा बाज़ार के आगे स्थित सक्षम भोजनालय में मिल सकेगा।
रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार विपिन सिंह देवगढ़ी, सीओसदर डॉ धर्मेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक श्री निवास पांडेय, प्रबंधक शिवेंद्र सिंह व अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की गई।
प्रबंधक श्री सिंह ने बताया की भोजनालय में प्रातः 9 बजे से देर रात तक शुलभता से हर ज़रूरतमंद को नि:शुल्क भोजन मिल सकेगा। भोजनालय में सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क और सेनीटाईज़र की भी व्यवस्था की गई है। और कर्मचारियों को निरंतर इसके उपयोग की हिदायत भी दीं गई है।
इस दौरान अंकुर सिंह, कुंज सोनी, दिनेश सिंह, सोनू सिंह, कुबेर, वैभव गौड़ व अनुराग सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।