प्रयागराज -उत्तर प्रदेश

सफाईकर्मी के नाम लिखवाई थी करोड़ो की जमीन, अब गुर्गे बना रहे बेचने का दबाव।

सफाईकर्मी के नाम लिखवाई थी करोड़ो की जमीन, गुर्गे बना रहे बेचने का दबाव, चार के खिलाफ केस दर्ज।

प्रयागराज।

प्रयागराज माफिया अतीक अहमद की एक और करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा शुक्रवार को हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह करोड़ो की संपत्ति एक सफाईकर्मी के नाम पर है। इस जमीन को ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाने वाले चारगुर्गो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इन चारों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक माफिया अतीक अहमद ने नवाबगंज निवासी सफाईकर्मी श्यामजी सरोज के नाम करोड़ों की बेनामी संपत्ति खरीद रखी थी। जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इस करोड़ों की बेनामी संपत्ति का मालिक सफाईकर्मी श्यामजी सरोज है। श्यामजी का आरोप है कि यह भूमि उसकी है। माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद उसके गुर्गे लगातार जमीन ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे है। जिसको लेकर श्यामजी ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। अब इस मामले में आगे की जांच राजस्व विभाग द्वारा की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि किस किस जगह पर अतीक के गुर्गों ने प्रॉपर्टी इस सफाईकर्मी के नाम कर रखी है। 

प्रयागराज के रहने वाले श्याम जी सरोज ने माफिया अतीक अहमद के करीबी जावेद खान, कामरान अहमद, फराज़ अहमद खान, शुक्ला सहित कई अज्ञात लोगों पर अतरसुईया  थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। श्याम जी सरोज का कहना है कि वो करीब 15 साल से इन लोगो के यहां नौकर है। इन लोगों ने उसका अपहरण करके एक होटल में उठा ले गए और कमरे में बन्द कर दिया। फिर अलग अलग जगहों पर ले जाकर कुछ बेनामी सम्पत्तियों की रजिस्ट्री उसके नाम पर करा दिया। पींड़ित के मुताबिक अतीक और अशरफ की हत्या के बाद उसके गुर्गे उसी प्रॉपर्टी को बेचने का दबाव बनाते हुए मारपीट की। 

पुलिस अफसरों की माने तो जांच में यह भी पता चला है कि अतीक-अशरफ की मौत के बाद उसके गुर्गे माफिया की बेनामी संपत्ति को बेचना चाह रहे है। हांलांकि राजस्व विभाग अब इस पूरे मामले की जांच करेगा।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago