
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुराहट मिल्कीपुर मार्ग पर डेहरियावा पेट्रोल पंप के पास रविवार भोर हुई सड़क दुर्घटना में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हुई।
मिली जानकारी के अनुसार इनायत नगर थाना क्षेत्र के मलेथू खुर्द हरिंगटनगंज निवासी अमन सिंह (38)वर्ष तथा राकेश कुमार चौरसिया (32)वर्ष पिकअप वाहन से पिपरी जलालपुर किसी काम से जा रहे थे। वह जैसे ही डेहरियावा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे अचानक सामने से नीलगाय आ गया। जिसके चलते पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और सड़क के किनारे पलट गई।
इस हादसे में सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण राकेश कुमार चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। तथा दुर्घटना में घायल अमन सिंह को कोतवाली पुलिस द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया गया कि पिकअप अमन सिंह चल रहा था। जबकि मृतक राकेश कुमार चौरसिया सहयोग के लिए पिक अप मे बैठा था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More