अयोध्या उत्तर प्रदेश

गृहकर तथा जलकर वसूली के लिए नगर निगम ने कोऑपरेटिव बैंक व कनक चित्र मंदिर पर मारा छापा।

गृहकर तथा जलकर वसूली के लिए नगर निगम ने कोऑपरेटिव बैंक व कनक चित्र मंदिर पर मारा छापा।

अयोध्या।

अयोध्या नगर निगम प्रशासन ने जलकर तथा गृहकर टैक्स वसूली को लेकर अभियान जारी रखा। नगर निगम ने सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे की अगुवाई में शुक्रवार को नगर क्षेत्र के झारखंडी स्थित कोऑपरेटिव बैंक पर छापा मारा। बैंक पर पौने चार लाख रुपये टैक्स बकाया है। बैंक ने टैक्स जमा करने के लिए मोहलत मांगी है। इसके अलावा कनक चित्र मंदिर चौक पर टीम में छापा मारा यहां 4.15 लाख रुपये टैक्स बकाया था। जिसमें से दो लाख रुपये तुरंत जमा कराए गए। टैक्स वसूली करने वाली टीम में सौरभ नाथ, विविध कर अधीक्षक जयप्रकाश भी शामिल थे।

इससे पूर्व 25 फरवरी को क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस की दुकानों तथा अनिल सरस्वती लवकुश नगर से वसूली की गई थी। होटल अलका राजे से 38 लाख टैक्स में 15 लाख रूपये तत्काल वसूल किए गए थे।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने छोटे बड़े सभी बकायेदारों से अपेक्षा है कि वह ऑनलाइन, चेक, अथवा कार्यालय आकर अपना बकाया जमा कर दें, ताकि उन्हें ब्याज न देना पड़े।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago