
#image_title
जिले के कैंट थाना पुलिस ने मिर्जाअली बाजार से एक साथ छह सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। ये सभी मोबाइल ऐप के जरिए आईपीएल में सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने सटोरियों पास से 5 लाख 40 रुपए नगद बरामद, 6 फर्जी आधार कार्ड, 6 सिम कार्ड व मोबाइल बरामद किया है। पुलिस वालों का दावा है कि पकड़े गए सट्टेबाज प्रदेश के कई जिलों में आईपीएल में सट्टा लगा रहे थे। जिसकी जांच की जा रही है।
एसपी सिटी मधुवन सिंह ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कैंट थाना पुलिस और सर्विलांस की टीम ने शनिवार को मिर्जा अली बाजार में छापेमारी की। जहां से छह लोगों को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया ।
पुलिस ने इन सभी को घर के अंदर दस्तावेजों के साथ सट्टा खेलते गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने बताया कि सभी आरोपी आईपीएल पर सट्टा लगा रहे थे। इन लोगों पर कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज है।
एसपी सिटी मधुवन सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि इन सट्टेबाजी का एक पूरा गिरोह है। जो पूरे उत्तर प्रदेश में काम करता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी इनके नेटवर्क है। जिसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस पूरे गिरोह का पदार्फाश करेगी।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More