
#image_title
अयोध्या जनपद में नगर निकाय चुनाव का सोमवार से नामांकन शुरू होने के साथ ही काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। प्रत्याशियों को 24 अप्रैल तक नॉमिनेशन फार्म दाखिल करने का समय दिया गया है। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अवकाश के दिनों में भी निर्वाचन प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच व चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि 11 मई को मतदान के एक दिन बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जानकारी दी कि नामांकन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समस्त निकायों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी व उच्चाधिकारियों को पर्यवेक्षण के लिए नामित किया गया है। नामांकन के दिवसों में नामांकन स्थल से 200 मीटर की परिधि के बाहर ही उम्मीदवार के साथ आने वाली भीड़ को रोक दिया जायेगा। नामांकन स्थल पर उम्मीदवार, उसका प्रस्तावक या सहायता के लिए एक अन्य व्यक्ति को ही जाने को अनुमति दी जायेगी। एक अभ्यर्थी एक पद के लिए अधिकतम चार नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। चुनाव प्रचार के लिए वाहनों के प्रयोग के लिए जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त करनी होगी। उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए लाउडस्पीकर व साउंड बाक्स का प्रयोग पूवार्नुमति लेकर ही करेंगे और इनका प्रयोग रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। सभा, रैली व जुलूस का आयोजन जिला प्रशासन से पूर्व अनुमति लेकर ही किया जा सकेगा।
शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प। अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूटयूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर। अयोध्या।… Read More
तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More
दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More
दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More
कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More