
सुल्तानपुर देहात कोतवाली के नेकराही गांव निवासी एक युवक ने मोतिगरपुर थाने के बेलहरी के युवक को सऊदी अरब भेजने के नाम पर नकदी व सोने के जेवरात पत्नी से ले लिए। पति को विदेश न भेजने पर महिला ने पैसा वापस मांगा, तो आरोपी ने जानमाल की भी धमकी दी है। देहात पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी महजबीन बेगम ने कोतवाली देहात थाने में तहरीर देकर नेकराही के नईम अहमद पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके पति गुड्डू को कोतवाली देहात के ग्राम नेकराही निवासी नईम अहमद ने कुछ महीने पहले नौकरी के लिए सऊदी अरब भेजने के नाम पर 21,500 रुपया लिया तथा पत्नी के जेवरात के रूप में एक तोला सोना भी लिया था। कई महीना बीतने के बाद भी आरोपी नईम ने , महजबीन बानों के पति गुड्डू को न तो बीजा ही दिया और न ही सऊदी अरब ही भेजा। बीते 27 मार्च को मसजबीन बानों ने नईम को ढुढ़ते नेकराही चौराहे पहुंची तथा अपना पैसा मांगने लगी। आरोप है कि जिसको लेकर नईम ने महजबीन बानों को गाली गलौज कर अभद्रता की तथा जानमाल की भी धमकी दी। पैसा वापस नहीं देने की बात कही।
जिसके बाद महजबीन बानो ने मामले मे कोतवाली देहात थाने मे तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली देहात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर मामले में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की है। देहात कोतवाल सतेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More