ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 09:29 PM IST

सउदी अरब भेजने के: नाम पर ठगे 21 हजार रुपए और एक तोला सोना, पींड़ित की पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
सउदी अरब भेजने के नाम पर ठगे 21 हजार रुपए और एक तोला सोना, पींड़ित की पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: सउदी अरब भेजने के नाम पर ठगे 21 हजार रुपए और एक तोला सोना, पींड़ित...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
सउदी अरब भेजने के नाम पर ठगे 21 हजार रुपए और एक तोला सोना, पींड़ित की पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा।

court hamme - सउदी अरब भेजने के नाम पर ठगे 21 हजार रुपए और एक तोला सोना, पींड़ित की पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा।

सुलतानपुर।

सुल्तानपुर देहात कोतवाली के नेकराही गांव निवासी एक युवक ने मोतिगरपुर थाने के बेलहरी के युवक को सऊदी अरब भेजने के नाम पर नकदी व सोने के जेवरात पत्नी से ले लिए। पति को विदेश न भेजने पर महिला ने पैसा वापस मांगा, तो आरोपी ने जानमाल की भी धमकी दी है। देहात पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी महजबीन बेगम ने कोतवाली देहात थाने में तहरीर देकर नेकराही के नईम अहमद पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके पति गुड्डू को कोतवाली देहात के ग्राम नेकराही निवासी नईम अहमद ने कुछ महीने पहले नौकरी के लिए सऊदी अरब भेजने के नाम पर 21,500 रुपया लिया तथा पत्नी के जेवरात के रूप में एक तोला सोना भी लिया था। कई महीना बीतने के बाद भी आरोपी नईम ने , महजबीन बानों के पति गुड्डू को न तो बीजा ही दिया और न ही सऊदी अरब ही भेजा। बीते 27 मार्च को मसजबीन बानों ने नईम को ढुढ़ते नेकराही चौराहे पहुंची तथा अपना पैसा मांगने लगी। आरोप है कि जिसको लेकर नईम ने महजबीन बानों को गाली गलौज कर अभद्रता की तथा जानमाल की भी धमकी दी। पैसा वापस नहीं देने की बात कही।

जिसके बाद महजबीन बानो ने मामले मे कोतवाली देहात थाने मे तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली देहात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर मामले में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की है। देहात कोतवाल सतेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT