ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 05:37 PM IST

ज्ञानवापी और हल्द्वानी मामलों: को लेकर जुमे पर रहा हाई अलर्ट।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
ज्ञानवापी और हल्द्वानी मामलों को लेकर जुमे पर रहा हाई अलर्ट।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: ज्ञानवापी और हल्द्वानी मामलों को लेकर जुमे पर रहा हाई अलर्ट।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
ज्ञानवापी और हल्द्वानी मामलों को लेकर जुमे पर रहा हाई अलर्ट।

cats0641 - ज्ञानवापी और हल्द्वानी मामलों को लेकर जुमे पर रहा हाई अलर्ट।

अयोध्या।

ज्ञानवापी और उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसक घटना को लेकर जुमे के दिन जिले भर में हाई एलर्ट रहा। गुरुवार रात से ही सक्रिय पुलिस ने शुक्रवार सुबह होता ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त शुरू हो गई। इतना ही नहीं मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी जानकारी जुटाने के लिए खुफिया एजेंसियां जुट गईं हैं। प्रदेश में हाई एलर्ट घोषित होने के साथ ही शुक्रवार को यहां भी पुलिस एलर्ट मोड में रही। सिपाही से लेकर थानेदार तक क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। जुमे को लेकर खासतौर पर अलग-अलग हिस्से में अफसरों ने फोर्स तैनाती के साथ ही अपनी रूपरेखा तैयार कर ली थी । स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी गुरुवार की आधी रात से ही सक्रिय कर दिया गया है। मोहल्लों से गोपनीय जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

cats068 - ज्ञानवापी और हल्द्वानी मामलों को लेकर जुमे पर रहा हाई अलर्ट।

पिछले दिनों वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा की अनुमति दी थी। इसको लेकर मुस्लिम समाज में कुछ लोगों में अंदरखाने नाराजगी की भी बात कही जा रही थी। पिछला जुमा शांतिपूर्ण तरीके से बीत गया। इस बार उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थानीय स्तर पर विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया है। इसको लेकर इस बार भी शुक्रवार को पुलिस हाई एलर्ट पर रही।

गुरुवार की रात से ही सड़कों पर गश्त शुरू हो गई है। बीट सिपाही, हल्का दरोगा, चौकी इंचार्ज, थानेदार को अपने क्षेत्र की छोटी से छोटी सूचना पर मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जुमे का नमाज शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक मस्जिद और उसके आसपास के चौराहों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT