अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज।

अयोध्या।

अयोध्या  श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपियों से जुड़े रिश्तेदारों के करीब 30 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इन खातों में आय की तुलना में अधिक वित्तीय लेन-देन के संकेत मिले हैं। अब इन खातों की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि धन के स्रोत और उसके उपयोग का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने बुधवार और गुरुवार को आरोपी लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय और अनुकल्प मिश्रा के घरों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नोटों के बंडल, सोने के जेवर (कान की बालियां, लॉकेट आदि) और एक चार पहिया वाहन मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस आरोपी के घर से कितनी नकदी और कौन-कौन सा सामान बरामद हुआ।

इससे पहले बुधवार सुबह पुलिस ने तीनों आरोपियों को 40 घंटे की रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान उनके पास से कथित तौर पर फर्जी चंदा रसीदें भी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस इन्हीं तथ्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच आगे बढ़ा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago