अयोध्या उत्तर प्रदेश

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश।

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच अब कथित तौर पर पैसों के निवेश और लेन-देन के नेटवर्क तक पहुंच गई है। पुलिस रिमांड पर चल रही पूछताछ में आरोपियों से लगातार नए इनपुट मिल रहे हैं। गुरुवार को पुलिस मुख्य आरोपी अनुकल्प मिश्रा को उसके घर लेकर पहुंची, जहां करीब 20 मिनट तक तलाशी ली गई और परिजनों से भी पूछताछ की गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के  अनुसार, पूछताछ में अनुकल्प ने बताया कि वह और सह-आरोपी अविनाश शुक्ला कथित तौर पर चोरी की रकम को शेयर बाजार में निवेश करते थे। इसके अलावा लोगों को ब्याज पर रुपये भी दिए जाते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि रकम करीबी रिश्तेदारों और परिचितों के खातों के माध्यम से घुमाई जाती थी और बाद में अपने खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। जांच एजेंसियां इसका सत्यापन कर रही हैं।

जांच के दौरान आरोपियों के जिले के नेताओं से कथित कारोबारी संबंध होने की बात भी सामने आई है। पुलिस फिलहाल इस पहलू की भी जांच कर रही है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही किसी व्यक्ति का नाम सार्वजनिक किया है। जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago