श्रीराम एयरपोर्ट के निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश

श्रीराम एयरपोर्ट के निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश|

अयोध्या|

जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में अयोध्या विजन डाक्यूमेंट की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, अपर जिलाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के मुख्य अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता एवं एक दर्जन से ज्यादा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
अयोध्या विजन 2047 की समीक्षा के दौरान अयोध्या हवाई अड्डा, श्रीराम जन्मभूमि के पास पहुंचने वाले मार्ग यथा-रामपथ (सहादतगंज से नयाघाट तक), भक्ति पथ (श्रृंगारहाट से हनुमानगढ़ी होते हुये श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक) व जन्मभूमि पथ (सुग्रीव किला से होते हुये श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक) मार्ग की समीक्षा की गयी। श्रीराम एयरपोर्ट में हवाई पट्टी के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अयोध्या बसखारी मार्ग तथा अन्य ऐसे सभी मार्ग जहां पेड़ों की कटाई हो रही है उनके संबंध में उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि ऐसे पेड़ जिनका पातन अभी शेष है उन सभी का एक नोट तैयार कर वन निगम के अधिकारियों को उपलब्ध करा दे जिससे उनका पातन शीघ्रता के साथ किया जा सके।
अयोध्या बिल्हरघाट बन्धा मार्ग में शेष भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण किया जाय तथा अकबरपुर गोसाईगंज मार्ग में शेष खातेधारकों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द करायी जाय तथा रजिस्ट्री के साथ कार्य भी चलता रहे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाये ये ध्यान में रखकर कार्य करे कि जो भी कार्य वर्तमान में चल रहे है उन सभी कार्यो को दिसम्बर 2023 तक हर हालत में पूरा करना है, इस हेतु सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मिशन मोड में कार्य करे। श्रम विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का कार्य शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश दिये।एनएचएआई द्वारा कराये गये कार्यो की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि अयोध्या बाईपास के सौन्दर्यीकरण के अन्तर्गत लाईटिंग की व्यवस्था और अच्छी की जाय तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस लेन को भी नियमित साफ कराया जाय।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था लोक निर्माण, श्रम, धर्माथ कार्य, नगर निगम, नगर विकास, जलनिगम, पावर कार्पोरेशन, अयोध्या विकास प्राधिकरण आदि विभागों की जो अयोध्या विजन से सम्बंधित है की समीक्षा गयी और कहा कि सभी विभागों के अधिकारी बेहतर समन्वय से कार्य करें।उन्होंने कहा कि शासन, मुख्यमंत्री आदि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भक्ति पथ, राम पथ, जन्मभूमि पथ, हवाई अड्डा आदि के निर्माण कार्यो की नियमित समीक्षा की जा रही है इसलिए सभी सम्बंधित विभाग निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करें। इस बैठक में मण्डल स्तर के अधिकारी/अभियन्ता गण एवं अयोध्या विजन से जुड़े हुये विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया।

 

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

18 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

18 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago