अयोध्या आस-पास

श्रीरामस्तंभ से झलकेगी अयोध्या की समृद्ध विरासत।

श्रीरामस्तंभ से झलकेगी अयोध्या की समृद्ध विरासत।

अयोध्या।

अयोध्या राममंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को यहां की समृद्ध विरासत, संस्कृति की भी झलक दिखेे, इसकी भी पूरी तैयारी हो रही है, रामनगरी अयोध्या में 35 स्थानों पर ‘श्रीराम स्तंभ’ स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिन्हित किए जा चुके हैं। अयोध्या में प्रवेश करते ही रामजन्मभूमि का अहसास भक्तों को होगा। राममंदिर जाने वाले प्रमुख मार्गों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन रास्तों को रामपथ, जन्मभूमि पथ, धर्मपथ व भक्तिपथ का नाम दिया गया है। जगह-जगह श्रीरामस्तंभ स्थापित किए जाने की योजना अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बनाई है। इन रास्तों पर कुल 35 स्थान चिन्ह्ति किए गए हैं।

इन स्तंभों में जटिल नक्काशीदार डिजाइन होगी, जो देश भर के लोकप्रिय मंदिरों की दीवारों पर देखे जाते हैं। सहादतगंज से जैसे ही भक्त प्रवेश करेंगे उन्हें ये अहसास हो जाएगा कि यह राममंदिर जाने वाला प्रमुख मार्ग है। इन मार्गों पर सफर करने वाले श्रद्धालुओं को रामायणकालीन अनुभूति होगी। प्राधिकरण ने रामपथ, धर्मपथ, जन्मभूमि पथ व भक्तिपथ का चयन किया है, क्योंकि यह मुख्य सड़क होगी जो तैयार होने के बाद लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग को राममंदिर से जोड़ेगी।

20 फीट ऊंचे होंगे श्रीराम स्तंभ रामनगरी में स्थापित होने वाले श्रीराम स्तंभ प्रकाश स्तंभ की तरह होंगे। फाइबर व स्टील पैनल से बनने वाले स्तंभों की ऊंचाई 20 फीट होगी। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि इन पर राम व रामनगरी का प्रतिबिंब दिखे। स्तंभ के सबसे ऊपर 10 मिमी. मोटी ग्लास लाइट जाएगी,जो रात में प्रकाशमान होगी तो स्तंभ की विशेषता भी निखर कर सामने आएगी। सूर्य ऊर्जा को दोहराने के लिए डिजाइन किया गया एक चक्र भी होगा।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago