अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीरामलला के समक्ष शुरू हुई 45 दिवसीय श्री राम राग सेवा।

श्रीरामलला के समक्ष शुरू हुई 45 दिवसीय श्री राम राग सेवा, पहले दिन मालिनी अवस्थी ने प्रस्तुत किया सोहर, बधावा, मंगलगान।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि पर निर्माणाधीन भव्य राममंदिर में अनुष्ठान व श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद दर्शन-पूजन और राग-भोग, आरती जारी है। वहीं गणतंत्र दिवस पर राग सेवा भी शुरू हो गई। श्रीरामलला के समक्ष शुरू हुई इस 45 दिवसीय श्री राम राग सेवा के तहत पहले दिन लोक कलाकार मालिनी अवस्थी ने रामलला को सोहर, बधावा, मंगलगान समर्पित किया।
गर्भगृह के सामने गुडी मंडप में शुरू हुए शास्त्रीय परंपरा के लोक कलाकारों की ओर से राम राग सेवा के तहत हेमा मालिनी, अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, सोनल मानसिंह, वैजयंती माला, सिक्किम गुरचरण, पंडित सजन मिश्रा, जसवीर जस्सी, अरुणा साईंराम, स्वप्न सुंदरराई, राहुल देशपांडे, सुरेश वाडकर, दर्शन झावेरी, उदय भवलकर, जयंत कुमारेश, पूर्ण दास बाबुल, रजनी, गायत्री व देवकी पंडित, बसंती बिष्ट, प्रेरणा श्रीमाली, सुनंदा शर्मा, मीता पंडित, पद्म सुब्रामण्यम समेत देश भर के विभिन्न प्रांतों और कला परंपराओ के 100 से अधिक सुप्रसिद्ध कलाकार श्रीरामलला के श्रीचरणों में अपनी राग सेवा अर्पित करेंगे। यह 45 दिवसीय धार्मिक संगीत उत्सव 10 मार्च तक चलेगा।
संगीत नाटक अकादमी, दिल्ली के सहयोग से संचालित इस इस कार्यक्रम के कल्पनाकर और संयोजक ट्रस्ट सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के पुत्र साहित्यकार यतींद्र मिश्र हैं।
ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि श्री राम राग सेवा की शुरुआत मालिनी अवस्थी के सोहर, बधावा, मंगलगान से हुई है। रोजाना गुडी मंडप में एक कलाकार और उनकी टीम की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी।
editor

Recent Posts

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 minute ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago