
अयोध्या जिले के कोतवाली रुदौली क्षेत्र के रौजागांव के पास नेशनल हाइवे पर घने कोहरे के चलते शनिवार को पांच गाड़ियां आपस में टकरा गई। घटना शनिवार सुबह नौ बजे की है। इसके बाद चीख पुकार मच गई। घटना में दो महिला और एक व्यक्ति को गंभीर चोट आयीं। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया।
नेशनल हाईवे पर अयोध्या से लखनऊ की तरफ जा रही पांच गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गई। हादसे एक ट्रक, एक पिकप, एक बस, एक स्कार्पियों और एक कार शामिल है। इस दौरान स्कार्पियों सवार दो महिलाएं और एक पुरुष को चोट लगी है। बाकी अन्य वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित है।
घटना के बाद करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रही है। घटना की सूचना के बाद कोतवाल देवेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी भेलसर, एसआई इशहाक खान मौके पर पहुंचकर यातायात को चालू कराया।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More